पालक पनीर रेसिपी – हेल्थी और टेस्टी इंडियन डिश
इंडियन रसोईघर(cuisine) मे सब्जियों और पनीर का कॉम्बिनेशन हर भारतीय को बहुत पसंद आता है, ऐसी ही एक पॉपुलर डिश है पालक पनीर रेसिपी, जी हाँ दोस्तों जो स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बेस्ट है। क्योकि पालक में भरपूर मात्रा मे आयरन पाया जाता हैं, पालक यानी स्पिनैक एक सुपरफूड है जो आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरी पड़ी होती है। और जब इसे पनीर के साथ बनाया जाता है, तो ये एक क्रीमी, न्यूट्रिशस और डिलीशियस करी बन जाती है जो राइस या रोटी के साथ परफेक्ट लगती है.और मानो एसा स्वादिष्ट भोजन किसे नही पसंद है, वो भी घर पर बना हुआ.
पालक पनीर रेसिपी की स्पेशलिटी
पालक पनीर रेसिपी कि स्पेशलिटी ये है कि यह एक नॉर्थ इंडियन डिश है जो रेस्टोरेंट-स्टाइल और घर पर दोनो तरीके से आसानी से बनाई जा सकती है। इसमे पालक का स्मूथ ग्रीन ग्रेवी होता है जिस्मे सॉफ्ट पनीर क्यूब्स डाल कर बनाये जाते हैं। ये डिश ना सिर्फ वेजिटेरियन लोगों को पसंद आती है, बल्की नॉन-वेजिटेरियन लोग भी इसे एंजॉय करते हैं, जी हाँ दोस्तों सही पढ़ा आपने.
पालक पनीर रेसिपी की सामग्री
पालक पनीर बनाने के लिए आपको कुछ सिम्पल सामग्रियों की ज़रूरत होती है जो हर इंडियन किचन में पहले से अवेलेबल होते हैं:
- 250 ग्राम ताजा पालक (पालक के पत्ते)
- 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 2 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 टमाटर (प्यूरी बनकर)
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 टेबलस्पून तेल या घी
- 1 बड़ा चमचा मक्खन (स्वाद के अनुसार)
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ा चमचा ताजा क्रीम (स्वाद अनुसार)
- नमक स्वादानुसार
पालक पनीर रेसिपी – स्टेप बाय स्टेप
आईये अब देखते हैं पालक पनीर रेसिपी का सिम्पल और स्टेप बाय स्टेप मेथड:
स्टेप 1 – पालक के पत्ते को छांट लेना
सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर छाँट लीजिये। इसके लिए एक पैन में पानी गरम करके उसमे पालक के पत्ते 2-3 मिनट तक उबाल लीजिये। फिर इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दीजिये ताकि इसका ग्रीन कलर फ्रेश रहे।
स्टेप 2 – पालक पुरी बनाना
अब उबले हुए पालक को मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर स्मूथ पुरी बना लीजिये। इसमे आप 1-2 हरी मिर्च भी डाल सकते हैं ताकी थोड़ा स्पाइसी फ्लेवर आये।
स्टेप 3 – ग्रेवी बनाना
एक पैन में ऑइल या घी गरम कीजिये, फिर उसमे जीरा डाल कर क्रैकल होने दीजिए। अब जिंजर-गार्लिक पेस्ट डाल कर थोड़ा भून लीजिये। इसके बाद चॉप्ड ओनियन्स डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिये।
अब इसमे टॉमेटो पुरी डाल कर 5 मिनट तक भून लीजिये। फिर टर्मिरिक, कोरियंदर पाउडर, रेड चिली पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये।
स्टेप 4 – पालक पुरी ऐड करना
अब ग्रेवी में पलक पुरी डाल कर 7-8 मिनट टक कुक कीजिये। अगर ग्रेवी थिक लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
स्टेप 5 – पनीर क्यूब्स दालना
अब इस ग्रेवी में पनीर के क्यूब्स डाल कर 5 मिनट के लिये सिमर होने दीजिए। ज़्यादा देर तक मत पकाइये, वर्ना पनीर हार्ड हो जाता है.
चरण 6 – फिनिशिंग टच
आखिर में गरम मसाला और थोड़ा बटर या क्रीम डाल कर मिक्स कीजिये। इसे पालक पनीर का टेस्ट और भी बेहद अच्छा हो जाता है।
पालक पनीर रेसिपी टिप्स
- पनीर को फ्राई करके भी ग्रेवी में डाल सकते हैं, इसे टेस्ट और टेक्स्चर दोनो बढ़ जाता है।
- अगर आप वेगन वर्ज़न बनाना चाहते हैं तो पनीर की जगह टोफू यूज कीजिये और क्रीम की जगह कैश पेस्ट एड कीजिये।
- पालक को ओवरकुक ना करें, वर्ना इसका ग्रीन कलर खराब हो सकता है।
पालक पनीर रेसिपी के साथ क्या खायें?
पालक पनीर रेसिपी को आप गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान, पराठा या सिम्पल फूलका के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह jeera rice ya प्लेन स्टीम्ड राइस के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है।
आखिरी टिप्स
अगर आप हेल्थी और टेस्टी इंडियन डिश ट्राइ करना चाहते हैं तो पालक पनीर रेसिपी एक परफेक्ट चॉइस है। इसमे पालक की हेल्थ बेनिफिट्स और पनीर का रिच फ्लेवर दोनो कंबाइन होते हैं। घर पर बनाई गयी पालक पनीर सिंपल स्टेप्स में रेडी हो जाती है और फैमिली के हर मेंबर को पसंद आती है।और हम लास्ट मे कहना चाहेंगे घर की चीज बनी हुई घर की होती हैं.