ढोकला रेसिपी – गुजराती स्वाद का आसान नुस्खा
जी हाँ दोस्तों आज हम ढोकले के बारे मे जानेगे चलिए स्टार्ट करते हैं यह, इंडिया की हर एक स्टेट का अपना एक अलग ही स्वाद होता है, और जब गुजराती भाइयो और बहनों की बात आती है तो सबसे पहले याद आता है ढोकला। ये एक ऐसा स्नैक है जो हल्का, स्पंजी और टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। आज हम आपको सिम्पल और एक आसन ढोकला रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हो।
ढोकला रेसिपी के लिए जरूरी सामग्री
ढोकला बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक चीजें चाहिए जो आम तौर पर हमारे किचन मे मिल जाती हैं:
- बेसन (बेसन) – 1 कप
- सूजी – 2 टेबल स्पून (टेक्सचर के लिए)
- दही – 1/2 कप
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- अदरक पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- ईनो फ्रूट सॉल्ट / बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
- पानी – ज़रूरत के हिसाब से
तड़का के लिए:
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- राई (सरसों के बीज) – 1 चम्मच
- करी पत्ता – 6-7
- हरी मिर्च – 2 (स्लिट की हुई)
- तिल – 1 चम्मच
- पैन – 1/2 कप
- चीनी – 1 बड़ा चम्मच
- निम्बू का रस – 1 बड़ा चम्मच
स्टेप बाय स्टेप ढोकला रेसिपी
- बैटर कैसे बनायें
सबसे पहले एक बाउल में बेसन, सूजी, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और दही डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूथ और लम्प्स-फ्री बैटर बनाइये। बैटर इतना थिक हो कि स्पून से आसानी से गिर जाए।
- Fermentation का जादू
बैटर को 15-20 मिनट के लिए रेस्ट करने दीजिए। इसे बेसन सॉफ्ट हो जाता है और ढोकला स्पंजी बनता है।
- स्टीमिंग के लियें तैयार
जब आपको ढोकला बनाना हो तभी ईनो या बेकिंग सोडा बैटर में डालिये। इसके उपर थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें। बैटर तुरंत फ्लफी हो जाता है।
- स्टीमिंग प्रक्रिया
एक ढोकला स्टैंड या कढ़ाई में पानी गरम करके प्लेट को ग्रीस कीजिये। बैटर डाल कर 15-20 मिनट मीडियम फ्लेम पर स्टीम कीजिये। नाइफ से चेक करें – अगर क्लीन निकलती है तो ढोकला रेडी है।
- तड़का डालना
एक छोटे पैन में ऑइल गरम करके राई, करी पत्ती, हरी मिर्च और तिल डालिये। जब ये क्रैकल करने लगे तो पानी, चीनी और निम्बू का रस डाल कर एक स्वीट-सौर तड़का तैयार कीजिये।
- ढोकला काटना और सर्व करना
स्टीम्ड ढोकला को थोड़ा ठंडा होने दीजिए फिर स्क्वायर पीसेस में कट करके उपर तड़का डालिये। धनिया पत्ता और ग्रेटेड कोकोनट से गार्निश करके गरमा-गरम सर्व कीजिये।
ढोकला रेसिपी के फायदे
- हेल्दी स्नैक: ढोकला स्टीम्ड होता है, इसलिए डीप-फ्राइड स्नैक्स की जगह ये परफेक्ट ऑप्शन है।
- लाइट और डाइजेस्टिव: बेसन और दही का कॉम्बिनेशन पेट को हल्का रखता है।
- Anytime Snack: ब्रेकफास्ट, शाम की चाय या फिर छोटी पार्टी – हर अवसर पर ढोकला फिट बैठता है।
- क्विक और इजी: आईएस ढोकला रेसिपी को 30 मिनट से कम समय मे बनाया जा सकता है।
परफेक्ट ढोकला रेसिपी के लिए टिप्स
- बैटर को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न बनाएं।
- ईनो हमेशा स्टीमिंग से पहले ही डालें।
- अगर आपको एक्सट्रा स्पंजी ढोकला चाहिये तो दही का उपयोग ज़रूर करें।
- तड़का ढोकला के टेस्ट को डबल कर देता है, इसलिए इसे स्किप न करें।
आखरी बात
गुजराती ढोकला रेसिपी एक ऐसा स्नैक है जो हर घर में पसंद किया जाता है। ये बनाने में इजी, खाने में टेस्टी और हेल्थ के लिए बेस्ट है। अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसे स्पंजी और सॉफ्ट ढोकला बनाना चाहते हो तो उपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एक बार जरुर ट्राई कीजिये।
नेक्स्ट टाइम जब भी आपको लाइट और हेल्थी स्नैक की क्रेविंग हो, तो इस ढोकला रेसिपी को ज़रूर याद कीजिये और अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कीजिये