top news

Kirodimal Meena notice : पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण किरोड़ीमल मीणा को मिला बीजेपी की ओर से कारण बताओ नोटिस…

Kirodimal Meena notice
Spread the love

Kirodimal Meena notice में क्या लिखा था

श्रीमान् किरोड़ी लाल जी मीणा

माननीय मंत्री, राजस्थान सरकार जयपुर।

विषय: कारण बताओ नोटिस ।

बंधुवर

आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी के टिकिट पर राजस्थान विधानसभा के लिए सवाई माधोपुर क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुये हैं। आप राजस्थान सरकार में मंत्री भी हैं।

आपने गत दिनों मंत्री परिषद से त्यागपत्र की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु उपलब्ध करवाई एवं सार्वजनिक रूप से समाचार पत्रों में बयान देकर भाजपा नीत सरकार पर आप के टेलीफोन टेप कराने का आरोप लगाया जो असत्य है। आपने सार्वजनिक रूप से उपरोक्त बयान दे कर भारतीय जनता पार्टी व भाजपा की बहुमत वाली सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कृत्य किया। आपका उपरोक्त कृत्य भारतीय जनता पार्टी के संविधान में वर्णित अनुशासन भंग की परिभाषा में आता है।

आपके उपरोक्त बयान को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के संविधान में वर्णित अनुशासनहीनता माना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार आपको यह “कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। अतः आप उपरोक्त नोटिस में वर्णित आरोपों का तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा यह समझा जायेगा कि आपको उपरोक्त आरोप के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं देना है। इति ।।

News Sourse BY red plush news

Note : tufanexprees इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहा है


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *